Follow us Facebook =
https://bit.ly/2Lt4xYV
The vision of the channel is -the promise of keeping each individual ahead and informed. Navya Times is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.
Navya Times maintains the repute of being a people's channel. Its cutting edge formats, state-of-the-art newsrooms commands attention of 48 million Indians weekly.
भागदौड़ भरी जिंदगी में हम संवेदनहीन होते जा रहे हैं इसकी बानगी पुणे में देखने को मिली। पुणे के लोनावाला-मुंबई एक्सप्रेस पर प्याज से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारी भरकम ट्रक 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गया।
ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह पहियों पर कंट्रोल खो बैठा था, जिसकी वजह से पहले ट्रक डिवाइडर से टकराया और फिर सरकते हुए पुल से नीचे गिर गया।
अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब भारी भरकम ट्रक जमीन पर गिरा होगा तो कैसे नजारा रहा होगा। सड़क पर चारो तरफ प्याज ही प्याज बिखर गए। साथ ही ट्रक ड्राइवर भी बुरी तरह से जख्मी हो गया।
ट्रक के गिरने की आवाज मिलते ही आस-पास मौजूद लोग ट्रक के पास पहुंच गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल ट्रक ड्राइवर को उठाने के बजाय, सड़क पर बिखरे हुए प्याज को बिनने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई।
चश्मदीद ने बताया कि सड़क पर प्याज बिखरे होने की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। दूर दराज के इलाकों से लोग बोरी और झोले लेकर प्यार भरने के लिए आ रहे थे। इसी बीच ट्रक ड्राइवर किसी तरह अस्पताल पहुंचा, जहां उसका अभी भी इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्याज चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शर्मनाक! कराहता रहा ट्रक ड्राइवर, लोग सड़क पर बीनते रहे बिखरा हुआ प्याज truck driver game | |
| 6 Likes | 6 Dislikes |
| 134 views views | followers |
| News & Politics | Upload TimePremiered on 4 Nov 2018 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét